Amit Jogi JCC News: जनता कांग्रेस (जे) नेता अमित जोगी ने लिया चौंकाने वाला फैसला.. इस पार्टी के उम्मीदवार को दिया पार्टी का समर्थन, जारी किया लेटर..
JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma बुधवार को अमित जोगी और उनकी माँ रेणू जोग ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से भेंटकर उन्हें पुष्पगुच्छ भी …

JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma
JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma : रायपुर: दक्षिण सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई रोचक होती जा रही है। दोनों ही दल के बड़े नेता और उम्मीदवार एक दूसरे पर तंज कस रहे, जुबानी हमले कर रहे है। रायपुर दक्षिण के लिए जारी यह चुनावी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रही है, लेकिन अब इस पूरे रण में छत्तीसगढ़ की तीसरी सबसे बड़ी सियासी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) की भी एंट्री हो गई हैं। तो आइये जानते है वह कैसे?
Raipur City South By-Election Latest Updates and News
कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन
JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma दरअसल जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) के मुखिया अमित जोगी ने पात्र जारी करते हुए रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा को समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने इस बाबत पत्र भी जारी किया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है, "निवेदन है कि छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय दल “जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे)" की कोर कमिटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि “13 नवंबर, 2024 को रायपुर दक्षिण (क्षेत्र क्रमांक- 51) विधानसभा उपचुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने हेतु हमारी पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन करने की घोषणा करती है एवं क्षेत्र के मतदाताओं को उनका अमूल्य वोट देने की अपील करेगी।"
*रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जेसीसीजे का कांग्रेस को निःशर्त समर्थन : अमित जोगी*
रायपुर (24.10.2024) रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों के संदर्भ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा की है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए स्व. श्री अजीत जोगी जी द्वारा… pic.twitter.com/evyDzRVQIS
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 24, 2024
एक दिन पहले की थी भेंट
JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma गौरतलब है कि अपने समर्थन से ठीक पहले यानी बुधवार को अमित जोगी और उनकी माँ रेणू जोगी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से भेंटकर उन्हें पुष्पगुच्छ भी सौंपा था। अमित जोगी ने लिखा था, "छत्तीसगढ़ के माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय डॉ श्री चरण दास महंत जी से मेरी माँ डॉ श्रीमती रेणु जोगी और मैंने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मम्मी ने मरवाही क्षेत्र की बहनों के द्वारा उनके लिए खास रूप से बनाया कोसा सिल्क का “मरवाही आर्ट” के जैकेट का वस्त्र भी भेंट किया।"
छत्तीसगढ़ के माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय डॉ श्री चरण दास महंत जी से मेरी माँ डॉ श्रीमती रेणु जोगी और मैंने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मम्मी ने मरवाही क्षेत्र की बहनों के द्वारा उनके लिए खास रूप से बनाया कोसा सिल्क का “मरवाही आर्ट” के जैकेट का वस्त्र भी भेंट किया।@DrCharandas pic.twitter.com/FkJQN4IYrZ
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 23, 2024
डॉ महंत की पहल
JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma माना जा रहा है कि डॉ चरणदास महंत के पहल पर ही जेसीसी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अपने पत्र में खासतौर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का ही उल्लेख किया है। अपने पत्र में जनता कांग्रेस ने डॉ महंत के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज का उल्लेख किया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: JCC (J) gave support to Congress candidate Aksh Sharma
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm