Aam Aadmi Party Latest News: बागी सांसदों पर बिफरे मनीष सिसोदिया.. बोले, ‘कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया’.. पढ़ें पूरा Tweet

Ads

Manish Sisodia on Raghav Chadha: मनीष सिसोदिया ने राघव चड्ढा समेत AAP छोड़ BJP जाने वाले सांसदों को गद्दार बताया, बयान से सियासत गरमाई

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 06:41 PM IST

Manish Sisodia on Raghav Chadha || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • मनीष सिसोदिया ने AAP छोड़ने वाले सांसदों को बताया गद्दार
  • राघव चड्ढा समेत सात सांसद BJP में शामिल हुए
  • पंजाब के कार्यकर्ताओं के साथ गद्दारी का लगाया आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सभी सात बागी सांसद पर दिल्ली प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तीखा हमला बोला है। (Manish Sisodia on Raghav Chadha) अपने ट्वीट में पूर्व मंत्री सिसोदिया ने उन्हें गद्दार भी बताया है।

क्या लिखा मनीष सिसोदिया ने?

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि, तीन दिन से गुजरात में हूँ। जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।”

सिसोदिया ने लिखा कि, “जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।”

सात रास सांसदों ने कहा पार्टी को अलविदा

गौरतलब है कि,आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आप से अलग हो गए हैं। (Manish Sisodia on Raghav Chadha) इसके साथ ही, तीनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।

’15 सालों तक अपने खून से सींचा’ : राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है।

की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना

उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए सभी नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मैं आप से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। भाजपा में शामिल होने के फैसले पर चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। (Former AAP Leaders Name Full List) उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन फैसलों को लेने से पहले कई नेता डरते थे। जनता ने इस नेतृत्व पर तीन बार मुहर लगाई है और अब हम भी उसी नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागज़ात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। (Manish Sisodia on Raghav Chadha) जैसा कि मैंने बताया, दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद हमारा समर्थन कर रहे हैं और हम जल्द ही आपको पूरी सूची उपलब्ध करा देंगे। उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं। इनके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

‘आप से तोड़ रहा हूँ सारे रिश्ते’ : संदीप पाठक

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय भी आएगा, लेकिन आज वह स्थिति सामने है। (Manish Sisodia on Raghav Chadha) आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं। मैं एक किसान परिवार से आता हूं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना।”

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

1. मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?

उन्होंने AAP छोड़कर BJP जाने वाले सांसदों को गद्दार बताते हुए कड़ा हमला बोला।

2. किन नेताओं ने AAP छोड़ी?

राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल सहित सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी है।

3. सिसोदिया ने किस राज्य का जिक्र किया?

उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोग गद्दारों को कभी माफ नहीं करते।