Markets in Dhanteras
Markets in Dhanteras2022: दिवाली का त्योहार अपने साथ खूब सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन के आने से पहले ही महिलाएं शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। हिंदू मान्यता के मुताबिक ये साल भर का सबसे बड़ा त्योहार है। हर दिवाली पर लोग अपने घर को खूबसूरती से सजाते हैं। दिवाली से पहले आने वाला धनतेरस के त्योहार पर सोना-चांदी के साथ बर्तन खरीदते हैं। ऐसे में आप धनतेरस के दिन दिल्ली के इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
चांदनी चौक
चांदनी चौक दिल्ली के थोक बाजारों में से एक है। इस बाजार में कपड़ों से लेकर सजाने के सामान तक सबकुछ आसानी से मिल जाएगा। धनतेरस के दिन सोना-चांदी या फिर सजावट का सामान खरीदना है तो आप यहां जा सकते हैं। चांदनी चौक का दरीबा कलान जूलरी मार्केट के लिए फेमस है। अगर धनतेरस के दिन यहां जा रहे हैं तो सुबह का समय चुनें। शाम के समय यहां पर बहुत भीड़ हो जाती है।
लक्षमी नगर मार्केट
ईस्ट दिल्ली के फेमस मार्केट में से एक लक्षमी नगर बाजार में आपको सभी तरह की चीजें मिल जाएंगी। जूलरी के लिए यहां पर काफी सारी दुकाने हैं जहां से आप सोना और चांदी की शॉपिंग कर सकते हैं। इसके आलावा धनतेरस के दिन यहां पर दुकानों के बाहर बर्तन की दुकाने भी लगती हैं।
कृष्णा नगर
Markets in Dhanteras 2022: दिल्ली का कृष्णा नगर शॉपिंग के लिए बहुत मशहूर है। दिवाली के लिए आपको शॉपिंग करनी है तो आप इस बाजार में जा सकते हैं। यहां पर सजावट के लिए एक से बढ़कर एक सामान आपको मिलेगा। इस मार्केट में आप अपनी पसंद का बर्तन खरीद सकते हैं।
लाजपत नगर
लाजपत नगर से अक्सर लड़के और लड़कियां शादी की शॉपिंग करते हैं। अगर एक ही जगह पर जाकर पूरी दिवाली शॉपिंग कम्पलीट करना चाहते हैं तो ये मार्केट बेस्ट है। यहां पर फैंसी चीजें, कपड़े, जूलरी और बर्तन सब कुछ मिल जाएगा।