बजट सत्र से पहले एनडीए की बैठक में मोदी मंत्र, सीएए पर डिफेंसिव नहीं आक्रामक रूख अख्तियार रखें सांसद

बजट सत्र से पहले एनडीए की बैठक में मोदी मंत्र, सीएए पर डिफेंसिव नहीं आक्रामक रूख अख्तियार रखें सांसद

बजट सत्र से पहले एनडीए की बैठक में मोदी मंत्र, सीएए पर डिफेंसिव नहीं आक्रामक रूख अख्तियार रखें सांसद
Modified Date: November 29, 2022 / 06:27 am IST
Published Date: January 31, 2020 5:48 pm IST

नईदिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में नागरिकता संशोधन कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार का रुख सही है। हमने कुछ गलत नही किया है इसलिए हमे डिफेंसिव रवैया अपनाने की जररूत नही है बल्कि हमे फ्रंटफुट पर आकर खेलना है। बजट सत्र से पहले घटक दलों की बैठक में मोदी ने साफ कहा कि सभी घटक दल सीएए को लेकर आक्रामक रूख अख्तियार रखें।

ये भी पढ़ें: दोषियों के वकील का चैलेंज, अनंतकाल तक नही होगी फांसी, रोते हुए निर्…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीएए से किसी की भी नागरिकता नहीं जा रही है, सीएए के मुद्दे पर कुछ लोग भड़काने का काम कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस देश के मुसलमानों का भी देश पर उतना ही हक और कर्तव्य है जितना बाकियों का है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तमाम घेराबंदी के बावजूद सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर बैकफुट पर नहीं जाएगी।

ये भी पढ़ें: Nirbhaya Case: अगले आदेश तक दोषियों की फांसी पर लगी रोक, वकील ने कह…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोर दिया कि सीएए पर डिफेंसिव मोड में आने का कोई कारण नहीं है और एनडीए नेताओं से संसद में मजबूती से सीएए का समर्थन करने को कहा। एनडीए की बैठक के बाद बीजेपी के एक सहयोगी दल के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संसद के बजट सत्र के दौरान आक्रामक रूप से सीएए पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। मुसलमान देश के उतने ही नागरिक हैं जितना और कोई।

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: बड़े उद्योगपति के 2 बेटों ने 182 महिलाओं से दोस्ती कर …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com