Mahakumbh Latest Updates: महाकुंभ में 55 करोड़ के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या.. आज 1.26 करोड़ ने संगम में लगाई डुबकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी तक यह संख्या 50 करोड़ से अधिक …
More than 55 crore people have taken Mahakumbh bath
- महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संख्या 60 करोड़ पार संभव
- त्रिवेणी संगम पर सनातन अनुयायियों की ऐतिहासिक भागीदारी, 38% भारतीयों ने किया स्नान
- महाशिवरात्रि तक महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद: उत्तर प्रदेश सरकार
More than 55 crore people have taken Mahakumbh bath: महाकुंभ नगर: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।
मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को शाम आठ बजे तक 1.26 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई और 13 जनवरी से 18 फरवरी तक स्नान करने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 55.56 करोड़ पहुंच गई है।
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 55 करोड़ से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आना, किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता है। यह महाकुंभ मेला 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक चलेगा।
More than 55 crore people have taken Mahakumbh bath: एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत के 110 करोड़ सनातन अनुयायियों में से आधे ने डुबकी लगा ली है और 26 फरवरी को अंतिम स्नान अनुष्ठान तक यह संख्या 60 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।
बयान में कहा गया है कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू, प्यू रिसर्च के अनुसार, भारत की जनसंख्या लगभग 143 करोड़ है, जिसमें 110 करोड़ लोग सनातन धर्म के अनुयायी हैं।
इसमें दावा किया गया है कि त्रिवेणी संगम पर स्नान करने वालों की संख्या भारत के सनातन अनुयायियों का 50 प्रतिशत है।
बयान में कहा गया है कि भारत की कुल आबादी के हिसाब से देखें तो देश के 38 प्रतिशत से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है।
More than 55 crore people have taken Mahakumbh bath: इसमें कहा गया है कि प्यू रिसर्च 2024 के अनुसार, दुनिया भर में अनुमानित 120 करोड़ लोग सनातन धर्म को मानते हैं, जिसका अर्थ है कि दुनिया भर के 45 प्रतिशत से अधिक सनातनियों ने संगम में डुबकी लगाई है।
बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी तक यह संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई और मंगलवार को 55 करोड़ तक पहुंच गई। अभी महाकुंभ के समापन में नौ दिन शेष हैं और पूरी उम्मीद है कि स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की यह संख्या 60 करोड़ के ऊपर जा सकती है।
महाकुम्भ 2025 में अब तक 55 करोड़+ श्रद्धालुओं ने #महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाई।
यह अद्भुत आंकड़ा हमारे धर्म, संस्कृति और आस्था की अपार शक्ति को दर्शाता है। यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समरसता, एकता और भक्ति का भी अद्वितीय उदाहरण है।#MahaKumbh2025 | #Mahakumbh pic.twitter.com/XTgpv8WSop
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) February 18, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक होगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: More than 55 crore people have taken Mahakumbh bath, Today 1.26 crore devotees took a dip in Mahakumbh
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm