सवाल आपका है

Raipur Parshad in Prayagraj: रायपुर निगम का गंगाजल से होगा शुद्धिकरण.. महापौर मीनल चौबे समेत नवनिर्वाचित पार्षद महाकुम्भ स्नान के लिए रवाना..

Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh || Image- Meenal Chaubey

Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh || Image- Meenal Chaubey

Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh : रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और जिला के प्रमुख पदाधिकारियों को सपरिवार प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए भेजा है। इस यात्रा में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे भी शामिल हुए हैं।

Read More: UP Assembly Budget Session: ‘आमजनों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं ये लोग’, विधानसभा में अचानक नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम योगी, किया जमकर हमला

रायपुर निगम पार्षद करेंगे महाकुम्भ में स्नान

यात्रा की शुरुआत एकात्म परिसर से की गई, जहां से भाजपा विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा ने चार बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल कल तड़के प्रयागराज पहुंचेगा और त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद शाम तक वापस लौट आएगा।

गंगा जल से नगर निगम में शुद्धिकरण

Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh : वापसी के बाद सभी पार्षद नगर निगम में शपथ ग्रहण करेंगे और पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर राजेश मूणत ने कहा कि प्रयागराज में ऐतिहासिक कुंभ चल रहा है और वहां गंगा स्नान करने के बाद सभी नवनिर्वाचित पार्षद रायपुर शहर के चौतरफा विकास के लिए कार्य करेंगे।.

Read Also: India’s Got Latent Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी 

भाजपा के पार्षद अमर गिदवानी, जिन्होंने महापौर एजाज ढेबर को पराजित किया था, ने कहा कि वे त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगा जल लेकर आएंगे और पूरे नगर निगम में उसका छिड़काव कर शुद्धिकरण करेंगे। इसके बाद वे अपना कार्यभार संभालेंगे।

Exit mobile version