Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ से रेलवे भी मालामाल.. इस डिवीजन को 159 करोड़ रुपये की इनकम, 5 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
पूर्व में हर विभाग का दायरा सीमित रहता था, लेकिन इस बार सभी ने बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। त्रिपाठी ने कहा कि मेले के दौरान जहां हवाई …
RRB Technician Vacancy 2025/ Image Credit: IBC24 File
NCR earns Rs 159 crore revenue in Mahakumbh-2025: प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने महाकुंभ 2025 के दौरान करीब पांच करोड़ यात्रियों को रेल सेवाएं प्रदान कर 159 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। पिछले कुंभ (2019) में यात्रियों से एनसीआर को महज 29 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) हिमांशु शुक्ला ने बताया कि महाकुंभ 2025 के दौरान रेलवे का सबसे अधिक जोर यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्यों तक पहुंचाने पर था। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को सकुशल पहुंचाने के लिए जिस मॉडल का उपयोग किया गया, अब उसे आगामी 15 मार्च को राजस्थान के सीकर में होने जा रहे खाटू श्याम मेले में दोहराया जाएगा।
NCR earns Rs 159 crore revenue in Mahakumbh-2025: उन्होंने बताया कि पहली बार केंद्र के साथ ही राज्य सरकार के सभी विभागों ने बेहतर समन्वय स्थापित कर महाकुंभ मेले को संपन्न कराया। पूर्व में हर विभाग का दायरा सीमित रहता था, लेकिन इस बार सभी ने बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। त्रिपाठी ने कहा कि मेले के दौरान जहां हवाई यात्रा, नाव की यात्रा और बस-टैक्सी से यात्रा में श्रद्धालुओं ने ऊंचे किराये का भुगतान किया, वहीं रेल यात्रा का किराया पूरी तरह से स्थिर रहा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: NCR earns Rs 159 crore revenue in Mahakumbh-2025, About five crore passengers traveled
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amव्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर के साथ सार्थक चर्चा हुई:गोयल
01 Oct 2026 | 9:48 amखाद्यान्न का हथियार के तौर पर इस्तेमाल और खाद्य सुरक्षा के जायज उपायों के बीच अंतर करें: गोयल
01 Oct 2026 | 9:37 amखबर शेयर खुला
01 Oct 2026 | 9:37 amखबर रुपया खुला
01 Oct 2026 | 9:36 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am