Vande Bharat IBC24: 209 दिनों बाद नितिन नबीन की नई टीम तैयार!.. हटाए गए अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक को आईटी सेल की कमान, जानें क्या है मायने..

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने 209 दिन बाद नई राष्ट्रीय टीम घोषित की। दीपक म्हस्के को आईटी सेल की अहम जिम्मेदारी मिली।

Vande Bharat IBC24: 209 दिनों बाद नितिन नबीन की नई टीम तैयार!.. हटाए गए अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक को आईटी सेल की कमान, जानें क्या है मायने..

New Central BJP Executive Committee Announced || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 18, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: August 18, 2026 12:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम बनाई
  • दीपक म्हस्के को आईटी सेल की कमान
  • छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को जिम्मेदारी

रायपुर: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आखिरकार अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर ही दिया। अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद सामने आई इस टीम में अनुभव और नई पीढ़ी। दोनों का संतुलन दिखाई दे रहा है। (New Central BJP Executive Committee Announced) सबसे बड़ा बदलाव बीजेपी के संगठन और आईटी विंग में हुआ है तो वहीं राम माधव और स्मृति ईरानी की वापसी ने भी सियासी हलकों का ध्यान खींचा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में 65 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में राम माधव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वापसी हुई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी की नई टीम में संगठन के पुराने चेहरों पर भी भरोसा कायम रखा गया है। बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे। सबसे बड़ा बदलाव बीजेपी आईटी सेल में हुआ है। लंबे समय से आईटी सेल की कमान संभाल रहे अमित मालवीय को हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 12 महिलाओं को जगह मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर और बासित अली समेत अल्पसंख्यक चेहरों को भी संगठन में जगह देकर मिशन सत्ताईस से पहले बड़ा दांव खेला है। अब जरा नई टीम का गणित भी समझ लेते हैं..

कुल मिलाकर नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं जिनकी औसत उम्र करीब 55 साल है। (New Central BJP Executive Committee Announced) यानी नई टीम के जरिए बीजेपी ने एक तरफ अनुभव को बरकरार रखा है, तो दूसरी तरफ संगठन में नए चेहरों और नई जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया है।

किस राज्य में कितने सदस्य ?

उत्तरप्रदेश से 8 चेहरे …
मध्यप्रदेश से 6 चेहरे…
छत्तीसगढ़ से 2 चेहरे…
उत्तराखंड से 4 चेहरे..
सबसे ज्यादा दिल्ली से 10 सदस्य बनाए गए हैं..

टीम नवीन में MP से कौन-कौन ?

लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री
कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री
वीडी शर्मा, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
बंशीलाल गुर्जर, किसान मोर्चा, अध्यक्ष
आशीष अग्रवाल, मीडिया सह संयोजक..

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हालांकि सौदान सिंह एमपी के मूलनिवासी हैं और छत्तीसगढ़ में संगठन महामंत्री के रूप में 19 साल रह चुके हैं तो उन्हें भी एमपी का माना जाए तो ये संख्या 7 और तरुण चुघ को भी गिना जाएं जो एमपी से राज्यसभा हैं तो संख्या 8 तक पहुंच जाती है

छग से कौन-कौन ?

रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष
दीपक महस्के, सोशल मीडिया संयोजक

छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक प्रभाव और सक्रियता को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। (New Central BJP Executive Committee Announced) नई जिम्मेदारियों के साथ अब दोनों नेताओं के सामने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा व सरकार के कामकाज को देशभर में प्रभावी तरीके से पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज है।

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown