New CG Song: ‘मया होगे मया’ गीत ने छोड़ी अमिट छाप, विदेशी इन्फ्लुएंसरों ने भी बनाई रील्स, भारती वर्मा के प्रयासों से छत्तीसगढ़ी गाने को मिली नई ख्याति

‘मया होगे मया’ गीत ने छोड़ी अमिट छाप, विदेशी इन्फ्लुएंसरों ने भी बनाई रील्स, New CG Song Maya Hoge Maya Trending Song

Modified Date: February 24, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: February 24, 2026 7:56 pm IST

रायपुर। New CG Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों छत्तीसगढ़ी गीत ‘मया होगे मया’ जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। खासकर विदेशी कलाकारों द्वारा बनाए जा रहे रील्स और क्रिएटिव वीडियो ने इसकी पहुंच को और बढ़ा दिया है। तंजानिया के मशहूर कंटेंट क्रिएटर Kili Paul द्वारा इस गीत पर बनाई गई रील्स ने इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस शानदार सफलता के पीछे जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह है गाने की प्रोड्यूसर भारती वर्मा। बता दें कि भारती वर्मा एक मल्टीटैलेंटेड फिल्म मेकर हैं, जो सिर्फ प्रोडक्शन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि डायरेक्शन, स्टोरी राइटिंग और म्यूजिक पर भी खुद गहराई से काम करती हैं। ‘मया होगे मया’ में उनकी रचनात्मक सोच, स्टोरी लाइन की मजबूती और सीन क्रिएशन की बारीकी साफ झलकती है।

उनकी काम के प्रति ईमानदारी और डेडिकेशन ही वजह है कि उनके लगभग हर गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं’ ने अपार सफलता हासिल की थी। अब दर्शकों को इसकी अगली कड़ी डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन का बेसब्री से इंतजार है। 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का गाना मया हो गे रे पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

New CG Song: भारती वर्मा की क्रिएटिव दृष्टि, मेहनत और जुनून का ही परिणाम है कि ‘मया होगे मया’ जैसे गाने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनके योगदान ने न केवल एक गाने को हिट बनाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ी संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इनकी आवाज ने बिखेरा जादू

गीत में आदित्य महोबिया और अलीशा लाकड़ा की कलाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गीत का निर्देशन प्रीतम सिंह ने किया है। गीत को आचार्य साहू और अनिता मंडल ने आवाज़ दी है। गीत के लिरिक्स और कम्पोजिशन की जिम्मेदारी दिवान जी ने संभाली है। संगीत, मिक्सिंग और मास्टरिंग का कार्य अन्वेष मलिक ने किया, वहीं रिकॉर्डिंग भी उनके स्टूडियो अन्वेष मलिक स्टूडियो में संपन्न हुई। गीत की तकनीकी टीम में डीओपी, एडिटिंग और कलर ग्रेडिंग तमेश्वर देव, कैमरा असिस्टेंट पारस रात्रे, मेकअप किरण हिर्वानी, प्रोडक्शन मैनेजर हेमेंद्र राजपूत, पब्लिसिटी डिज़ाइनर कुलेश साहू और सोशल मीडिया मैनेजर लकी पटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।