POK Violence Latest News and Updates || SKY news File
श्रीनगर: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) प्रशासन ने प्रतिबंधित संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के चार नेताओं की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा की है। (Pakistan announces rewards against PoK leaders) जिन नेताओं पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें शौकत नवाज मीर, उमर नजीर कश्मीरी, ख्वाजा मेहरान अरशद और सरदार अमन खान शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन नेताओं की गिरफ्तारी संबंधी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। JAAC को पिछले सप्ताह प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह संगठन हाल के विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा रहा है।
पीओके में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारी 27 जुलाई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 45 में से 12 सीटें शरणार्थियों के लिए आरक्षित किए जाने का विरोध कर रहे थे। (Pakistan announces rewards against PoK leaders) इसके अलावा लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, इंटरनेट बंदी, संसाधनों के कथित दोहन और राजनीतिक उपेक्षा जैसे मुद्दे भी उठाए।
रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है और करीब 400 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। JAAC ने खुद को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने को दमनकारी कदम बताया है।
भारत ने पीओके में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान को उसके कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वहीं, पाकिस्तान के मानवाधिकार संगठन (एचआरसीपी) ने भी JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत लगाए गए प्रतिबंध पर गंभीर चिंता जताई है। (Pakistan announces rewards against PoK leaders) संगठन ने अत्यधिक बल प्रयोग, नागरिकों की मौत और संचार सेवाएं बंद किए जाने पर पाक सरकार को घेरते हुए कहा कि लोगों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।
CLASH IN POJK
4 JAAC activist leaders declared terrorist with PKR 10 Million bounty on their head.
They’re Shoukat Nawaz Mir, Umar Nazir Kashmiri, Khwaja Mehran Arshad and Sardar Amaan Khan.
All 4 are leading the protest, with thousands upon thousands of people of Pakistan… https://t.co/UiiBDh1D4o pic.twitter.com/OlA5hz1tv9
— India Strikes YT 🇮🇳 (@IndiaStrikes_) June 10, 2026
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल
एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी
झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं