PM Modi In CG: कांग्रेसियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘140 करोड़ देशवासियों का हाथ मेरे सिर पर है..मौत भी मुझे नहीं छू सकती’

Ads

PM Modi In CG: कांग्रेसियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- '140 करोड़ देशवासियों का हाथ मेरे सिर पर है..मौत भी मुझे नहीं छू सकती'

  •  
  • Publish Date - April 23, 2024 / 04:23 PM IST,
    Updated On - April 23, 2024 / 04:24 PM IST

PM Modi In CG

जांजगीर-चांपा: PM Modi In CG PM Modi In CG प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने जांजगीर लोकसभा के सक्ती में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे जनता की आशीर्वाद पर अटूट भरोसा है। इसी भरोसे पर पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर एक बार फिर मोदी सरकार बनाना है।

Read More: PM Modi in Chhattisgarh Live Update: ‘तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में है’, सक्ती से पीएम मोदी का संबोधन 

PM Modi In CG पीएम मोदी ने आगे कहा कि “धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक भी ​छीनना पड़े तो एक सेकंड भी नहीं लगाएगी। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।”

Read More: PM Modi In CG : मोदी-साहू… भाई-भाई! साहू समाज के बहाने कांग्रेस पर फिर निशाना, मंच से पीएम मोदी ने कह दी ये बात 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, मोदी को कोई कुछ नहीं कर सकता। ये माताएं-बहनें ही मेरा रक्षा कवच हैं।” छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जातियों के लिए जन मन योजना बनाई है। इन्हीं कांग्रेसियों ने पहले मोदी समाज, ओबीसी समाज को गाली दी, अब मेरा सिर फोड़ने की बात कह रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का हाथ मेरे सिर पर है..मौत भी मुझे नहीं छू सकती।