PM Modi New Video : सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए पीएम मोदी! छात्रों के नाम जारी किया खास वीडियो, पेपर लीक पर सुनाया बड़ा फैसला

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटी पेपर लीक कानून को लेकर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 11:07 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 11:08 PM IST
HIGHLIGHTS
  • युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश।
  • एंटी पेपर लीक कानून पर पहली प्रतिक्रिया।
  • टेक्नोलॉजी, टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक व्यवस्था पर जोर।

नई दिल्ली : PM Modi New Video :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी कर देश भर के युवाओं और अभ्यर्थियों को संबोधित किया। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने संसद द्वारा पारित किए गए सख्त ‘एंटी पेपर लीक बिल’ (Anti Paper Leak Bill) की जानकारी दी। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के युवाओं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कानून कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

साथियों से की वीडियो की शुरुआत

पीएम मोदी ने अपने वीडियो में कहा साथियों विश्वस्त परीक्षा पद्धती इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं तास्पोर्थ की रचना हो फास्ट ट्रेक की रचना हो राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो क्योंकि पिछले कई दर्शकों से हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की गंभीर समस्या से जूझ रही है, जिससे युवाओं के भविष्य और कड़ी मेहनत पर संकट पैदा होता है।

पारदर्शी बनाने के लिए उठाए जा रहे यह कदम

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग, टास्क फोर्स का गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था और राज्यों के सुझावों को शामिल करना शामिल है। संसद के दोनों सदनों में गहन और विस्तृत चर्चा के बाद इस सख्त कानून वाले बिल को मंजूरी दे दी गई है।

पीएम मोदी ने छात्रों को किया आश्वस्त

प्रधानमंत्री ने देशवासियों और छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम ऐसी व्यवस्थाओं और गड़बड़ियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। एक मजबूत और विश्वस्त परीक्षा पद्धति तैयार करना देश को प्रगति के पथ पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें