बेंगलुरु, 30 जुलाई (भाषा) कन्नड़ समर्थक संगठनों ने तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में प्रस्तावित कर्नाटक बंद और आगे के विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु में एक बैठक बुलाई है।
कन्नड़ ओक्कूटा के अध्यक्ष वताल नागराज के बयान के अनुसार, यह बैठक 31 जुलाई को सुबह 11.30 बजे होगी।
इन संगठनों ने तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि कर्नाटक खुद पानी की कमी का सामना कर रहा है और पानी छोड़ने से राज्य के किसानों पर बुरा असर पड़ेगा।
बयान में कहा गया है कि कावेरी जल विनियमन समिति ने कर्नाटक को 15 दिनों तक हर दिन 3,500 क्यूसेक पानी (कुल मिलाकर लगभग छह अरब घन फुट पानी) छोड़ने का निर्देश दिया था। संगठनों का दावा है कि इतना पानी छोड़ने से राज्य के लोगों को परेशानी होगी।
भाषा
संतोष पवनेश
पवनेश