डूरंड कप : एफसी रेंगदाई और समलेश्वरी स्पोर्टिंग जीते

Ads

डूरंड कप : एफसी रेंगदाई और समलेश्वरी स्पोर्टिंग जीते

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 10:37 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 10:37 PM IST

इंफाल, 30 जुलाई (भाषा) एफसी रेंगदाई ने बृहस्पतिवार को यहां अपने पहले ही डूरंड कप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले चरण के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इंडियन नेवी फुटबॉल टीम को ग्रुप डी मुकाबले में 1-0 से हरा दिया।

एफसी रेंगदाई की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी खैदेम अमरजीत सिंह ने 58वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

यह डूरंड कप में एफसी रेंगदाई का पहला गोल भी था और इसी के दम पर टीम ने यादगार जीत दर्ज की।

वहीं कोलकाता में हुए एक अन्य मैच में समलेश्वरी स्पोर्टिंग ने बागपत एफसी को 4-1 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखीं।

दूसरे हाफ में बासित अहमद भट ने दो गोल दागे जबकि मारात तारेक और ग्नोहेरे क्रिजो ने भी ओडिशा की टीम समलेश्वरी स्पोर्टिंग के लिए एक-एक गोल किया।

बागपत एफसी की ओर से एकमात्र गोल क्रिस्पिन क्लीटस ने किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर