पुलिसवालों ने किया बंगाल की दो लड़कियों से रेप, किराए के कमरे से उठाकर रात को ले गए होटल

Ads

हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के जवानों ने ऐसा काम किया है जो उनकी वर्दी में कलंक लगाने का काम कर रहा है। पुलिसवालों ने पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को उनके कमरे से उठा लिया। दोनों को जबरन एक होटल में ले जाया गया और वहां उनके साथ रेप किया गया।

  •  
  • Publish Date - November 27, 2021 / 04:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 06:03 PM IST

रेवाड़ी। हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के जवानों ने ऐसा काम किया है जो उनकी वर्दी में कलंक लगाने का काम कर रहा है। पुलिसवालों ने पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को उनके कमरे से उठा लिया। दोनों को जबरन एक होटल में ले जाया गया और वहां उनके साथ रेप किया गया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सीआईडी ने वसूली मामले की जांच के सिलसिले में परमबीर सिंह को उसके सामने पेश होने को कहा

घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां स्पा सेंटर में काम करती हैं। रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र और धर्मेंद्र नाम के एक अन्य शख्स के खिलाफ दोनों ने केस दर्ज कराया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। होमगार्ड के जवान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का एक और कीर्तिमान, ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात दोनों लड़कियों को उनके किराए के कमरे से पुलिसकर्मियों ने उठाया था। पुलिसकर्मी दोनों को पुलिस की जिप्सी में बैठाकर निकले थे। रास्ते में उन्हें एक प्राइवेट गाड़ी में बैठाया गया और एक होटल में ले जाया गया। होटल में तीनों ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया।

इस तरह के खबरों के लिए हमारे WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने CLick करें !

इस संबंध में रेवाड़ी के डीएसपी मोहम्मद जमाल खान ने कहा है कि हेड कॉन्स्टेबल, होमगार्ड और तीसरे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों ने पुलिस की जिप्सी और एक स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया। मामले की जांच की जा रही है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हादसा : बस और कार में भिड़ंत, मरवाही विधायक के बेटे समेत 3 की मौत, पुलिस ने बरामद की लाश