Puducherry Nila Robot: मतदान केंद्र पर मतदाताओं का हुआ अनोखा स्वागत, AI रोबोट बना आकर्षण का केंद्र, वीडियो हुआ वायरल, देखें आप भी..

Ads

Puducherry Nila Robot: मतदान केंद्र पर मतदाताओं का हुआ अनोखा स्वागत, AI रोबोट बना आकर्षण का केंद्र, वीडियो हुआ वायरल, देखें आप भी..

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 09:42 AM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 09:44 AM IST

Puducherry Nila Robot | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट 'नीला' ने मतदाताओं का स्वागत किया
  • कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं
  • महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है

नई दिल्ली: Puducherry Nila Robot देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। तीनों राज्यों में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच पुदुचेरी में मतदाताओं को अनोखा स्वागत किया गया।

Puducherry Nila Robot यहां के वीओसी सरकारी स्कूल में वोट डालने आ रहे मतदाताओं का स्वागत ‘नीला’ नाम की एक रोबोट कर रही है।यह रोबोट मतदान केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति का अभिवादन कर रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान (Puducherry Assembly Elections 2026)

बता दें कि पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान आज एक ही चरण में हो रहा है। 30 विधानसभा सीटों वाली पुदुचेरी में कुल 294 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यहां के 9.50 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पुदुचेरी में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। यहां 4.46 लाख पुरुष मतदाता हैं। पुदुचेरी में महिला मतदाताओं की संख्या 5.03 है। सुचारू मतदान के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

पुडुचेरी में कितनी सीटों पर चुनाव हो रहा है?

पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।

रोबोट 'नीला' कहाँ तैनात है?

'नीला' रोबोट वीओसी सरकारी स्कूल मतदान केंद्र पर मतदाताओं का स्वागत कर रही है।

पुडुचेरी में कुल मतदाता कितने हैं?

यहाँ लगभग 9.50 लाख मतदाता हैं।