Raigarh Afeem Kheti: दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब CG के इस जिले में पकड़ाई अफीम की खेती, लंबे समय से हो रहा था कांड, डिप्टी सीएम का बयान आया सामने

Ads

Raigarh Afeem Kheti: छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों की अवैध खेती को लेकर एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 02:12 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 02:12 PM IST

Raigarh Afeem Kheti/ IMAGE SOURCE: ibc24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में फिर अफीम खेती मामला
  • दुर्ग, बलरामपुर के बाद खुलासा
  • पुलिस टीम जांच के लिए रवाना

Raigarh Afeem Kheti: रायगढ़: छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों की अवैध खेती को लेकर एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां करीब एक एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की फसल उगाई गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है।

Raigarh News: डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान आया सामने

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। दुर्ग में इसी तरह का मामला उजागर होने के बाद अब रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में हुई खेती को लेकर सरकार लगातार सख्त कार्रवाई की बात कर रही है। इस पूरे मामले पर Arun Sao ने बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि Vishnu Deo Sai ने पहले ही इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन लगातार सक्रिय है। वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान नशे के कारोबार को संरक्षण मिलता था और उस समय इस तरह के मामलों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं के मुंह से इस तरह के झूठे आरोप अच्छे नहीं लगते, क्योंकि उनके कार्यकाल में ही ऐसी गतिविधियां पनपती रहीं।

छत्तीसगढ़ से लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

बता दें कि, छत्तीसगढ़ से लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं। जहां, अफीम की खेती पकड़ी गई है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा अफीम खेती का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के ग्राम समोदा में डेढ़ से 7 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। यह खेती शिवनाथ नदी के किनारे की जमीन पर की जा रही थी।Durg BJP Neta Afeem Kheti मामले में दो भाजपा नेताओं विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम सुबह से ही इलाके में जांच में जुटी हुई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और अफीम के पौधों का निरीक्षण किया।  वहीं बलरामपुर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

इन्हें भी पढ़ें :-