Raisen Crime News रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देवर ने अपनी ही भाभी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
चाय बनाने पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सलामतपुर के खोहा गांव का है। बताया जा रहा है कि घर पर मृतका, उसका आठ साल का बेटा और देवर मौजूद थे, वहीं परिजन और पति खेत गए हुए थे। बताया जा रहा है कि महिला घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान देवर रामू मालवीय ने भाभी से चाय बनाने को कहा, लेकिन जब भाभी ने चाय बनाने से मना किया, तभी आरोपी ने अपने भतीजे के सामने ही भाभी पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
आरोपी ने महिला पर तब तक वार किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया, आरोपी को गिरफ्तार किया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।