PM Modi News / Image Source : X
नई दिल्ली: PM Modi News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में एक बार फिर सक्रिय भूमिका निभाते हुए तीन बड़े देशों के नेताओं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम और ओमान के सुल्तान है थम बिन तारिक से फोन पर बातचीत की है। इस बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहा तनाव था। पीएम मोदी ने सभी नेताओं से कहा कि युद्ध या तनाव को कम करने के लिए ‘बातचीत और कूटनीति’ (Dialogue and Diplomacy) ही सबसे अच्छा रास्ता है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर तीनों नेताओं के साथ हुई बातचीत को साझा किया है।
पीएम मोदी ने अपने मित्र और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में ‘डी-एस्केलेशन’ और कूटनीति की ओर वापसी बेहद जरूरी है। दोनों देशों ने वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए आपसी समन्वय जारी रखने का संकल्प लिया।PM Modi News ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा की ने अपने प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की। हम इस क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
आगामी त्योहार ‘हरि राया एदिलफित्री’ और ‘ईद’ के अवसर पर पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। PM Modi News मलेशियाई पीएम के साथ चर्चा में भी पश्चिम एशिया के हालातों पर साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने X हैंडल पर लिखा की मैंने अपने मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की और आगामी ईद-उल-फितर के अवसर पर उन्हें और मलेशिया की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
ओमान के सुल्तान के साथ हुई बातचीत में पीएम मोदी ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की ओर से कड़ी निंदा की। साथ ही, उन्होंने भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के माध्यम से सुरक्षित और मुक्त नौवहन (Safe and Free Navigation) के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की मैंने अपने भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक से सार्थक बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
हम इस बात पर सहमत हुए कि तनाव कम करने और उसके बाद शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देना आवश्यक है।हमने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा को दोहराया और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026