Ram Mandir Chanda Chori Case/Photo Credit: AI Image
अयोध्या: Ram Mandir Chanda Chori Case उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे हो रहे हैं। जांच टीम को आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी मिली थी। वहीं, इस चंदा चोरी के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का नोटों की गड्डियों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ram Mandir Chanda Chori Case वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके भाई अमित शुक्ल का नकदी की गड्डियां हाथ में रखा हुआ है। इस रील को आरोपी के भाई ने 18 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अविनाश के भाई और उनके परिजनों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है।
आपको बताते चलें कि राम मंदिर चोरी मामले के प्रतापगढ़ के बाबूपुर नरियावां निवासी आरोपी अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी भी मिली है। अविनाश के साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। करुणेश पांडे से 18 लाख 7 हजार 63, टिन्नू यादव से 1 लाख कैश बरामद हुआ है। इसमें 500 के 180 नोट और 100 की गड्डी बरामद हुई है। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) रामशंकर मिश्रा से 7 लाख 32 हजार 170, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख 82 हजार 40, मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इतना ही आरोपियों के पास से लगभग 11 ग्राम पीली धातु (सोना) लगभग 375 ग्राम चांदी दी बरामद हुई। आरोपियों के घर से निवेश के दस्तावेज और पीली धातु के महंगे आभूषण मिले हैं।
Ram Mandir Chanda Chori Case Update: इस जानकारी के सामने आने के बाद ये भी भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर एफआईआर की तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को बार के वकील जन्मभूमि थाने जाएंगे। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग की थी।उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव से पूछताछ होगी, जो कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। उनके दानराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल होंगे. वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल होंगे. पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी।
ये भी पढ़ें