Asian Games Cricket 2026 Draw: भारत और पाकिस्तान के लिए एक साथ आई खुशखबरी.. एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबलों का ड्रॉ जारी, सीधे नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई

Ads

Team India Qualifies for 2026 Asian Games Cricket:

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 04:36 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 04:38 PM IST

Team India Qualifies for 2026 Asian Games Cricket || Image- IBC24 NEWS Archive

HIGHLIGHTS
  • भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे नॉकआउट में पहुंचे।
  • महिला टीम का पहला मुकाबला मेजबान जापान से होगा।
  • सभी पुरुष और महिला मैच टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे।

नई दिल्ली: 2026 एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबलों का ड्रॉ गुरुवार को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका की पुरुष टीमों ने सीधे नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। (Team India Qualifies for 2026 Asian Games Cricket) एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान के नागोया शहर में होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहले इन टीमों के बीच शुरुआती मुकाबले

24 सितंबर से शुरू होने वाली 10 टीमों की पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले शुरुआती (प्रीलिमिनरी) मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें हिस्सा लेंगी। इन मुकाबलों के बाद चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, जहां उनका मुकाबला पहले से क्वालिफाई भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से होगा। बात करें समूहों की तो ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं। दोनों ग्रुपों से टॉप दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।

महिलाओं के मुकाबले 17 सितंबर से

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर के बीच खेली जाएगी। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से होगी। पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन भारत का सामना होस्ट नेशन जापान से होगा। (Team India Qualifies for 2026 Asian Games Cricket) वहीं बांग्लादेश की टीम चीन से भिड़ेगी, श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से होगा और पाकिस्तान की टीम थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

टी20 फॉर्मेट में खेले जायेंगे मैच

पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि हांगझोऊ में आयोजित 2022 एशियन गेम्स (जो 2023 में हुए थे) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। अब भारतीय टीम नागोया एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

 

भारत की पुरुष टीम ने सीधे किस चरण में जगह बनाई?

उत्तर: भारत की पुरुष टीम ने सीधे नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।

महिला टीम का पहला मुकाबला किसके खिलाफ होगा?

उत्तर: भारत की महिला टीम का पहला मुकाबला मेजबान जापान से होगा।

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट किस प्रारूप में खेला जाएगा?

उत्तर: पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले टी20 प्रारूप में होंगे।