US and Iran Agreement Signed Tomorrow: कल से सभी के लिए खुल जाएगा ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज!’.. ख़त्म हो जाएगा दुनियाभर से ऊर्जा का संकट!.. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कह दी ये बड़ी बात

US and Iran Agreement Signed Tomorrow: ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य खुल सकता है, ऊर्जा बाजार को राहत मिलेगी।

US and Iran Agreement Signed Tomorrow: कल से सभी के लिए खुल जाएगा ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज!’.. ख़त्म हो जाएगा दुनियाभर से ऊर्जा का संकट!.. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कह दी ये बड़ी बात

US and Iran Agreement Signed Tomorrow || Image- WUNC FILE

Modified Date: June 13, 2026 / 11:00 pm IST
Published Date: June 13, 2026 10:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते पर जल्द हस्ताक्षर का दावा किया।
  • समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावना जताई।
  • ईरान ने अंतिम समयसीमा तय होने से किया इनकार।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर हो सकते हैं। (US and Iran Agreement Signed Tomorrow) ट्रंप ने कहा कि समझौता लागू होते ही दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य सभी समुद्री यातायात के लिए तत्काल खोल दिया जाएगा।

Image

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह समझौता ईरान को किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियार हासिल करने से रोकेगा। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में हुए परमाणु समझौते से पूरी तरह अलग है। ट्रंप के अनुसार उनका समझौता ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के खिलाफ एक मजबूत दीवार साबित होगा। ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत ईरान को कोई प्रत्यक्ष आर्थिक भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने ईरान को अरबों डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी, जबकि उनके प्रस्तावित समझौते में किसी भी प्रकार का धन हस्तांतरण शामिल नहीं होगा।

संघर्ष के बाद से बाधित है होर्मुज जलडमरूमध्य

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक अहम मार्ग माना जाता है। हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा क्षेत्रीय संघर्षों के कारण यहां समुद्री यातायात और तेल बाजार प्रभावित हुए हैं। (US and Iran Agreement Signed Tomorrow) ऐसे में इस मार्ग के फिर से पूरी तरह खुलने की संभावना को वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘अंतिम समयसीमा पर सहमति नहीं बनी’ : ईरान

हालांकि ईरान ने अभी तक समझौते पर हस्ताक्षर की किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, लेकिन अभी किसी अंतिम समयसीमा पर सहमति नहीं बनी है। बघाई ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष पहले कभी किसी समझौते के इतने करीब नहीं पहुंचे थे। हालांकि अब तक न तो अमेरिका और न ही ईरान ने प्रस्तावित समझौते का पूरा मसौदा सार्वजनिक किया है। दोनों देशों के अधिकारियों की ओर से समझौते की शर्तों को लेकर अलग-अलग बयान भी सामने आए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान

चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी

उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown