LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: भाजपा ने कई राज्यों में बदले प्रदेश महामंत्री, कर्मवीर को छत्तीसगढ़ की कमान, देखें लिस्ट

Ads

Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: भाजपा ने कई राज्यों में बदले प्रदेश महामंत्री, कर्मवीर को छत्तीसगढ़ की कमान, देखें लिस्ट

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 03:34 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026

नोएडा। Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: भारतीय जनता पार्टी ने कल 36 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारियों की नियुक्ति की थी, वहीं आज फिर बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्री (सह महामंत्री) बदल दिए है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) ये नियुक्तियां की है। जिसमें पार्टी ने 24 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पवन साय (Pawan Sai) की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश महामंत्री बनाया गया है और उनका केंद्र रायपुर रहेगा। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को सौंपी गई है। वहीं उत्तरप्रदेश में धर्मपाल को तो दिल्ली और हरियाणा में पवन राणा को नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री संगठन के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

 

 

उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है, यहां देर रात स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की जलकर (9 people killed in bus accident) मौत हो गई। कई यात्री घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। हादसे (Noida Bus Fire) के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। इस घटना पर दुःख जताते हुए CM योगी और पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने दो-दो लाख रुपये वित्तीय सहायता की घोषणा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Join Our Whatsapp Group

 

PM ने जताया शोक, 2 मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ। PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।

 

 

नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी बस, 35 यात्री थे सवार

UP Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, 35 यात्रियों को ले जा रही बस ग्रेटर नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी, दयानतपुर गांव के पास बस में आग लग गई। जिस समय ये हादसा हुआ बस में तकरीबन 35 यात्री थे, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कुछ यात्री आग तेजी से फैलने के कारण अंदर ही फंस गए और जलकर मौत हो गई।