Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026 : धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा शनिवार (25 जुलाई 2026) को संगठन की सभी मांगें मान लिए जाने के बाद नीट विवाद को लेकर अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।
नई दिल्ली : बीजेपी और सीजेपी के बीच हुई वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी नेता सौरव दास ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। रांका ने सभी प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौटने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें सरकार ने स्वीकार कर ली हैं। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोगों पर कोई नई FIR दर्ज नहीं होगी और यदि कोई FIR दर्ज हुई है तो उसे वापस लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि FIR वापस लेने के बाद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही मृतकों और प्रभावित परिवारों के मुआवजे के मामले में सरकार पूरी सहानुभूति के साथ कदम उठाएगी।
Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026 : नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पेपर लीक के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन का असर देखने को मिला। देश की सरकार Gen-Z की आगे झुक गई है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं।
नीट पेपर विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा #NEETPaperLeak | #DharmendraPradhan | Dharmendra Pradhan | NEET Paper Leak | @dpradhanbjp | @BJP4India | @narendramodi | @INCIndia | @RahulGandhi | @CJP_for_India | @abhijeet_dipke | @Wangchuk66 |…
— IBC24 News (@IBC24News) July 25, 2026
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026 : नई दिल्ली: टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RAF ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर सुरक्षा बल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
नई दिल्ली: देश भर में CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर कई गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि एक पोस्ट में दावा किया गया कि 20 जुलाई की घटना में एक महिला की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया किया कि किसी की भी मौत नहीं हुई। दिल्ली DCP ने केजरीवाल के पोस्ट दिखाकर बताया कि, 400 से ज्यादा हैंडल्स की पहचान की गई है। दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेना की तैनाती को लेकर झूठी खबर फैलाई गई। एक महिला की मौत का झूठा दावा किया, सोनम वांगचुक का फेक वीडियो साझा किया जा रहा था। लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की।
नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026 NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस #LIVE#RahulGandhi #Congress #NEETPaperLeak @INCIndia @RahulGandhi https://t.co/qfi3d6lk2C
— IBC24 News (@IBC24News) July 25, 2026