LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान

Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान

Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान

Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: August 4, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: August 4, 2026 9:04 am IST

Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: कैबिनेट की बैठक  में सीएम मोहन यादव और मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 60 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे, जिसें 25 हजार 500 करोड़ राशि खर्च होगी। 10 हजार शिक्षकों की भर्ती अभी की गई है। बोर्ड परीक्षा में 3 साल तक 100% परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य को 1 लाख रु की सम्मान राशि दी जाएगी और 100% परिणाम देने वाले स्कूलों को 5लाख रु की राशि दी जाएगी।

प्रदेश के आठ जिलों में इस AI मिशन की शुरुआत होगी। सहकारिता विभाग की कवच योजना को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। अपेक्स बैंक और सहकारिता बैंक के माध्यम से डिफाल्टर किसानों को राहत मिलेगी। 50 करोड़ की अंशपुंजी राज्य सरकार एक बार में उपलब्ध कराएंगी।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की योजना की निरंतरता के लिए 1 हजार 99 करोड़ रु की मंजूरी दी है।

 

 

लखनऊ। UP विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2026-27 के लिए करीब 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। सदन की आज की कार्यवाही शुरू होते ही सपा और कांग्रेस ने चंदा चोरी के मामले को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही 12 बजकर 20 मिनट तक के लिये स्थगित कर दी।

विपक्षी सांसदों का संसद के दोनों सदनों में हंगामा आज भी जारी रहा। विपक्षी सांसद लोकसभा कार्यवाही के दौरान हंगामा कर रहे हैं। स्पीकर के अपील के बाद भी विपक्ष हंगामा करता रहा। ऐसे में लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।