LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम राज्यसभा के लिए निर्वाचित.. रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा सर्टिफिकेट

Ads

Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम राज्यसभा के लिए निर्वाचित.. रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा सर्टिफिकेट

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 08:58 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 11:41 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026/Image Source: IBC24

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा के कोटे से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चुनी गई दिग्गज महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा के लिए सांसद चुन ली गई हैं। उनका निर्वाचन निर्विरोध रहा, जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। प्रदेश भाजपा की मुखर नेत्री लक्ष्मी वर्मा के सांसद चुने जाने से प्रदेश की महिलाओं में खासा उत्साह है।

Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: बात करें कांग्रेस की तो विपक्षी दल ने एक बार फिर से राज्यसभा के लिए अपने पुराने चेहरे, महिला नेत्री फूलोदेवी नेताम को कैंडीडेट घोषित किया था। उन्हें भी निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र सौंपा है। इस दौरान दोनों नेत्रियों ने एक-दूसरे के गले भी लगाया और बधाई-शुभकामनायें दी।


Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी. एस. अहलूवालिया ने विजयपुर विधानसभा सीट से मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है।

Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: यह फैसला रामनिवास रावत द्वारा दायर याचिका पर सुनाया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद चुनाव को अमान्य करार देते हुए बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत, जो चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे, को विजयपुर से विधायक घोषित कर दिया। न्यायिक सूत्रों की मानें तो मुकेश मल्होत्रा को इस फैसले के खिलाफ ऊपर अदालत में अपील के लिए 15 दिनों का समय दिया है।


Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।

संसद के मौजूदा सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत कुछ पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सदन में दिवंगत पूर्व सांसदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

The liveblog has ended.