LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 16th March 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Ads

Today Live Breaking News and Updates 16 March 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 05:31 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 16 March 2026

Today Live Breaking News and Updates 16th March 2026: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने बजे मारते हुए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Today Live Breaking News and Updates 16th March 2026: भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को और दिलीप घोष को टिकट दिया है। बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी ने पिछली बार चुनाव जीता था।

 


Today Live Breaking News and Updates 16th March 2026:  नई दिल्ली: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। मतदान शुरू हो गया है और नतीजे भी आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। देशभर में इस बार राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

तीन राज्यों में टक्कर, 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव

शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो सहित कई बड़े नेताओं को पहले ही निर्विरोध राज्यसभा भेजा जा चुका है। लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

इन्हें भी पढ़े:-