Today Live Breaking News and Updates 17 June | Photo Credi: AI
Today Live Breaking News and Updates 17 June उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उद्धव गुट के ये सांसद आज सुबह-सुबह श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे के भी मौजूद रहने की संभावना हैं, क्योंकि एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं, जबकि परभणी के सांसद संजय उर्फ बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम के सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं। इससे पहले मातोश्री में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपातकालीन बैठक में नौ में से केवल चार सांसद ही पहुंचे थे, जिसने इस बड़ी टूट की खबरों पर पूरी तरह मुहर लगा दी है।