रायपुर
बिरनपुर मामले में सीबीआई की चार्जशीट को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि
सीबीआई ने अपनी चार्ज शीट में कहा कि ये दो पक्षों का आपसी झगड़ा था, ये झगड़ा कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं था बल्कि मामूली झगड़ा था जो खूनी रंग ले लिया ,
बिरनपुर मामले की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया कि उस समय भाजपा ने जो कांग्रेस पर जो राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया था वो झूठा था
आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए इसे साम्प्रदायिक रंग देने का काम भाजपा ने किया ,
उस समय के मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वहां जाकर राजनीतिक और साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की, चुनाव में उसका फायदा भी मिला.
आरोप लगाया कि उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को भी उकसाया. भाजपा ने एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया और इस घटना को राजनीतिक और साम्प्रदायिक रंग दिया ,
देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के तमाम नेता चुनाव के वक्त अपने भाषणों में इस घटना के बारे में बोलते रहें ,
भाजपा ने षड्यंत्र रचकर ये सब किया
मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट देकर सहानुभूति बटोरने का षड्यंत्र भी भाजपा ने रच,
इस चार्जसीट से कांग्रेस के उस वक्त की सरकार की कार्रवाई सही थी ये भी साबित हुआ है