LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 25 Feb 2026: मैं 7 अक्टूबर के नरसंहार का दर्द महसूस करता हूं… इजराइली संसद में बोले पीएम मोदी

Ads

Today Live Breaking News and Updates 25 Feb 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा पूरी, कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 07:59 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 25 Feb 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 25 Feb 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। वे इजराइली संसद नेसेट पहुंचे हैं। अब से थोड़ी देर में यहां उनका संबोधन होगा। नेसेट पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे लगाए। नेसेट को संबोधित करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी से पहले नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी इजराइल के ग्रेट फ्रेंड हैं। इजराइली PM ने कहा कि मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने मोदी को दुनिया का सम्मानित नेता बताया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गिग वर्कर्स का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठा। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े कर्मियों की स्थिति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राज्य में पंजीकृत इन कंपनियों के संबंध में जानकारी मांगी और पूछा कि क्या श्रम विभाग के पास गिग वर्कर्स का कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध है। इस पर जवाब देते हुए श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि श्रम विभाग के तहत स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियां पंजीकृत नहीं हैं। साथ ही विभाग के पास गिग वर्कर्स के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

The liveblog has ended.