LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 29 May 2026: घर से दूर, गंगा के जिस घाट पर घंटो बैठा करती थी त्विषा वहीं बहाई गई उसकी अस्थियां… देखें वीडियो

Today Live Breaking News and Updates 29 May 2026: घर से दूर, गंगा के जिस घाट पर घंटो बैठा करती थी त्विषा वही बहाई गई उसकी अस्थियां.. भावुक हुए पिता और पूरा परिवार, देखें वीडियो

Today Live Breaking News and Updates 29 May 2026: घर से दूर, गंगा के जिस घाट पर घंटो बैठा करती थी त्विषा वहीं बहाई गई उसकी अस्थियां… देखें वीडियो

Today Live Breaking News and Updates 29 May 2026

Modified Date: May 29, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: May 29, 2026 8:59 am IST

Today Live Breaking News and Updates 29 May 2026 भोपाल के बहुचर्चित दहेज मौत मामले की मृतिका 33 साल की त्विषा शर्मा की अस्थियां गुरुवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं। (Twisha Sharma Death Case Latest News) इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे और पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भावुक हुए पिता नवनीधि

त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी का ऋषिकेश और मां गंगा से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने कहा, “आज हम यहां त्विषा की अस्थि प्रवाह के लिए आए हैं। उसे ऋषिकेश बहुत पसंद था। वह घंटों गंगा किनारे बैठा करती थी। इस जगह से उसका खास लगाव था, इसलिए हमने उसकी अंतिम इच्छा और भावनाओं का सम्मान करते हुए यहीं अस्थियां विसर्जित करने का फैसला लिया।”

“न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष”

मामले को लेकर नवनीधि शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई अभी सिर्फ शुरुआत है। (Twisha Sharma Death Case Latest News) उन्होंने कहा, “यह बहुत ताकतवर लोगों के खिलाफ लंबी लड़ाई है। हम न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका इस मामले में इंसाफ दिलाएंगी और यह केस एक मिसाल बनेगा।”

 

परिवार को CBI जांच और कोर्ट पर भरोसा

त्विषा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार को अभी भी न्याय की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हम लगातार लड़ रहे हैं। मामले में CBI जांच चल रही है और हाईकोर्ट ने सही फैसला लिया है। हमें उम्मीद है कि सच सामने आएगा और न्याय मिलेगा।”

 

‘संदिग्ध है बहन त्विशा की मौत’ : चचेरा भाई आशीष

त्विषा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,”अपनी मृत्यु से पहले, त्विषा ने हमें बताया था कि वह मानसिक, आर्थिक और अन्य कई तरह की कठिनाइयों से जूझ रही थी। इससे पहले कि वह उस जगह से निकल पाती या उसका परिवार उसे वापस ला पाता, हमें 12 तारीख को उसकी मृत्यु की खबर मिली। (Twisha Sharma Death Case Latest News) उसकी मृत्यु से जुड़ी पूरी स्थिति गहरे संदेह से घिरी हुई है। हमारे लिए जानबूझकर इस तरह बाधाएं खड़ी की गईं कि परिवार को वहां कम से कम 15 दिनों तक संघर्ष करना पड़ा। अंततः, हमने उच्च न्यायालय का रुख किया और स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आशीष ने आगे बताया कि, “इसके बाद, दिल्ली से एक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। इस मामले की व्यापक मीडिया कवरेज ने जनता में काफी जागरूकता पैदा की, जिससे मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच शुरू करने का अनुरोध किया। अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया। हमें उम्मीद है कि न्यायिक प्रक्रिया धीमी होने के बावजूद, पीड़िता को अंततः न्याय मिलेगा। हमें आशा है कि यह मामला एक मिसाल कायम करेगा।”


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।