CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले, 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग, आदेश और सूची जारी..

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक और अहम जिम्मेदारियां सौंपी।

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले, 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग, आदेश और सूची जारी..

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026 /image: AI Generated

Modified Date: July 28, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: July 10, 2026 9:22 am IST

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) की नियुक्ति की गई है।

आदेश के मुताबिक अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का आईजी (IG) बनाया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावर और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। जिलों में भी नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़, चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर और मयंक गुर्जर को सुकमा का नया एसपी बनाया गया है।

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026: इसके अलावा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर और चव्हाण किरण गंगाराम को बलोद जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े


भोपाल: मध्य प्रदेश के दतिया में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह खबर इसलिए भी सबको हैरान कर रही है क्योंकि, दतिया उपचुनाव के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन फॉर्म खरीदा था और इसके बाद से सभी को ये लग रहा था कि, नरोत्तम मिश्रा ही दतिया उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं अब भाजपा ने तस्वीर साफ कर दी है और आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Today Live Breaking News and Updates 10 July 2026: स्पेन के अधिकांश हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच दक्षिणी स्पेन (Spain Wildfire) के अल्मेरिया में जंगल में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अल्मेरिया प्रांत के लॉस गैलार्डोस शहर के पास जंगल में लगी भीषण आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह हाल के वर्षों में इस इलाके में लगी सबसे घातक आग है।

Almeria Wildfire स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, लॉस गैलार्डोस की जंगल की आग में कई पीड़ित जले हुए वाहनों के अंदर पाए गए। करीब 150 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं की है।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरूवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें राज्य भर में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि संत कबीर नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, शामली और गाजियाबाद में बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में मौतें हुई हैं।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown