CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: भारत और इंग्लैण्ड के बीच पहला ODI मुकाबला.. मेजबान टीम ने दिया 259 रनों का लक्ष्य, देखें लाइव स्कोर..

Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट, अक्षर पटेल ने चार विकेट झटके, भारत को जीत के लिए 259 रन चाहिए।

Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: भारत और इंग्लैण्ड के बीच पहला ODI मुकाबला.. मेजबान टीम ने दिया 259 रनों का लक्ष्य, देखें लाइव स्कोर..

Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026

Modified Date: July 28, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: July 14, 2026 8:49 am IST

Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 258 रनों पर सिमट गई है। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 259 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड के लिए जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) ने अर्धशतक लगाया। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए।

यहां Click कर देखें Live स्कोर


Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को पेश हुई सीएजी यानि कैग की रिपोर्ट में जल जीवन मिशन को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, योजना का काम तय रफ्तार से नहीं हो सका। इसका असर यह हुआ कि राज्य के लाखों घरों तक आज भी पानी नहीं पहुंच पाया। कई जगह नल तो लगा दिए गए, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है।

किसी जिले और ब्लॉक में 100 फीसदी काम नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले और किसी भी ब्लॉक में जल जीवन मिशन का काम पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया। गांव, जिला और राज्य स्तर पर योजना को लेकर पूरी तैयारी नहीं थी। कई जगह काम शुरू होने में काफी देरी हुई, जिससे पूरी योजना प्रभावित हुई।

काम में देरी से नहीं मिली 6480 करोड़ रुपये की राशि

Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: कैग रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती काम बहुत धीमी गति से हुआ। इसी वजह से केंद्र सरकार से मिलने वाली करीब 6480 करोड़ रुपये की राशि राज्य को नहीं मिल सकी। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 तक राज्य में सिर्फ 3.64 प्रतिशत घरों तक ही कार्यशील नल कनेक्शन पहुंच पाया। वहीं 13.31 लाख घरों में नल तो लगा दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।


Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सदन की शुरुआत से ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा देखने को मिली। जिसके बाद विपक्षा ने राज्य सराकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार कर लिया और इसकी चर्चा के लिए तारीख भी तय कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंहं ने घोषणा की कि 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। इस दौरान पक्ष और विपक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय तक चली, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।