Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026
नोएडा। Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026 उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है, यहां देर रात स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की जलकर (9 people killed in bus accident) मौत हो गई। कई यात्री घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। हादसे (Noida Bus Fire) के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। इस घटना पर दुःख जताते हुए CM योगी और पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ। PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।
UP Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, 35 यात्रियों को ले जा रही बस ग्रेटर नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी, दयानतपुर गांव के पास बस में आग लग गई। जिस समय ये हादसा हुआ बस में तकरीबन 35 यात्री थे, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कुछ यात्री आग तेजी से फैलने के कारण अंदर ही फंस गए और जलकर मौत हो गई।