Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026
Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026: भोपाल। आज राजधानी भोपाल में कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दे रहे है।
राम मंदिर दान चोरी के मामले की जांच को लेकर संतों ने आज बड़ी बैठक बुलाई है। इस पूरे विवाद को लेकर संत समाज में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने मांग की है कि राम मंदिर ट्रस्ट के पूर् महासचिव चंपत राय की नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना चाहिए और साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। संत समाज की बैठक के लिए कंप्यूटर बाबा समेत कई साधु-संत अयोध्या में जुटेंगे। ट्रस्ट पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
संतों ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई की डिमांड की है। संतों ने आरोप लगाया है कि एसआईटी ने इस पूरे मामले में छोटे आरोपियों पर कार्रवाई की है और बड़े लोगों को छोड़ा है। आज सुबह 10:30 बजे संत समाज की बैठक होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत रामलला के दर्शन कर कथित विवाद को लेकर भगवान राम से क्षमा भी मांगेंगे।