LIVE NOW
Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026: प्रधानमंत्री मोदी आज से चेन्नई व पुडुचेरी में शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, वरिष्ठ नेताओं साथ करेंगे बैठक

Ads

Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026: प्रधानमंत्री मोदी आज से चेन्नई व पुडुचेरी में शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, वरिष्ठ नेताओं साथ करेंगे बैठक

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 09:01 AM IST

Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026

नई दिल्ली: Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026 पीएम मोदी आज शुक्रवार से दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर है। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी आज दोपहर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह पुडुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। जहां वे शाम को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चेन्नई लौट आएंगे।

Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026 अगले दिन वह चेन्नई में लगभग 100 पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों से बातचीत करेंगे। 23 अप्रैल को तमिलनाडु और 9 अप्रैल को पुडुचेरी में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए उनकी यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र चेन्नई शहर में कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और पुलिस ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है।

पुडुचेरी में जनसभा को करेंगे संबोधित

दोपहर करीब 3:20 बजे प्रधानमंत्री चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे पुडुचेरी जाएंगे, जहां शाम को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पुडुचेरी से लौटने के बाद वे चेन्नई में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन पर चर्चा करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-