LIVE NOW

Today Live News and Breaking Updates 4 April 2026: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, कार्यक्रम में शामिल होने गए थे सभी

Today Live News and Breaking Updates 4 April 2026: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, कार्यक्रम में शामिल होने गए थे सभी

Today Live News and Breaking Updates 4 April 2026: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, कार्यक्रम में शामिल होने गए थे सभी

Today Live News and Breaking Updates 4 April 2026

Modified Date: April 4, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: April 4, 2026 9:00 am IST

नासिक: Today Live News and Breaking Updates 4 April 2026  महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी दरगुडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।

Today Live News and Breaking Updates 4 April 2026 मिली जानकारी के अनुसार, मामला नासिक के दिंडोरी तालुका का है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। दरअसल, दरगुडे परिवार कार में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वापस लौटते समय कार चालक ने नियंत्रिण खो दिया और कार सीधे कुएं में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी इंदौर, तालुका डिंडोरी, जिला नासिक के निवासी थे। स्थानीय नागरिकों की मदद से, वाहन और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और डिंडोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।