Sara Khalifa Sentenced to Death: इस खूबसूरत टीवी प्रेजेंटर को मिली सजा-ए-मौत, दी जाएगी इस जगह पर फांसी.. जानें क्या है अपराध जिस पर माफी की नहीं कोई उम्मीद..

Ads

मौत की सजा पाने वाले आरोपियों के मामलों को पहले मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती के पास धार्मिक राय के लिए भेजा गया था। इसके बाद अदालत ने शनिवार को आखिरी फैसला सुनाया।

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 05:29 PM IST

Sara Khalifa Sentenced to Death || Image- Sara khalifa Instagram

HIGHLIGHTS
  • सारा खलीफा समेत 12 को मौत
  • 28 आरोपियों पर आया बड़ा फैसला
  • 750 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद

Sara Khalifa Sentenced to Death: काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के क्रिमिनल कोर्ट का एक फैसला इन दिनों सुर्ख़ियों में है। दरअसल कोर्ट ने चर्चित टीवी प्रोड्यूसर और एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। सभी को फांसी दी जाएगी। यह फैसला ड्रग्स बनाने और तस्करी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में सुनाया गया है। मिस्र के मीडिया में इस मामले को ‘मेजर ड्रग्स केस’ कहा जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

9 को उम्रकैद, 7 हुए रिहा

इस मामले में कुल 28 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अदालत ने 12 आरोपियों को मौत की सजा के अलावा 9 को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 7 आरोपियों को रिहा कर दिया। आरोपियों पर गिरोह बनाने और विदेश से ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामान की मिस्र में तस्करी करने का आरोप था। इस नेटवर्क पर ड्रग्स तैयार कर उन्हें बेचने का भी आरोप लगाया गया।

जांच में 750 किलो से ज्यादा सामग्री बरामद

Sara Khalifa Sentenced to Death: अभियोजन पक्ष के मुताबिक गिरोह में शामिल अलग-अलग लोगों को ऑपरेशन के अलग-अलग काम सौंपे गए थे। कुछ आरोपी विदेश से कच्चा माल मंगाने का काम करते थे, जबकि कुछ लोग ड्रग्स बनाने और उसे अलग अलग जगहों तक सप्लाई में शामिल थे। जांच अफसरों का आरोप है कि सारा खलीफा ने इस नेटवर्क को आर्थिक मदद दी थी। उन्होंने विदेश जाकर मामले में मास्टरमाइंड से मुलाकात भी की थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जांच के दौरान अधिकारियों ने 750 किलोग्राम से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग्स और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त करने का दावा किया। इसके अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। मौत की सजा पाने वाले आरोपियों के मामलों को पहले मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती के पास धार्मिक राय के लिए भेजा गया था। इसके बाद अदालत ने शनिवार को आखिरी फैसला सुनाया।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान

विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में

जरांगे का 12 सितंबर को जालना में मराठों से जुटने का आह्वान; समर्थकों पर कार्रवाई होने पर बंद की चेतावनी

आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा

एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन

1. सारा खलीफा को किस मामले में मौत की सजा मिली?

सारा खलीफा को संगठित ड्रग्स निर्माण और तस्करी से जुड़े मामले में मौत की सजा सुनाई गई है।

2. इस मामले में कितने आरोपियों को मौत की सजा मिली?

काहिरा की आपराधिक अदालत ने सारा खलीफा समेत कुल 12 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई।

3. इस मामले में कुल कितने आरोपी थे?

मामले में कुल 28 आरोपी थे। इनमें 12 को मौत की सजा, 9 को उम्रकैद और 7 को बरी किया गया।