LIVE NOW
Today’s Breaking News & Live Update :भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, PCB बोर्ड ने किया ऐलान

Ads

Budget 2026 PM Modi Live: तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का एलान! बजट 2026 को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Union Budget Live Breaking News and Updates 1st February 2026

Today’s Breaking News & Live Update नई दिल्ली: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। वहीं अब वर्ल्ड कप से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। T-20 विश्व कप में पाकिस्तान, भारत के मैच नहीं खेलेगा। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाले थे, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फरमान जारी किया है।

Budget 2026 Live Update: नई दिल्ली: बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं।”


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में सरकार ने जहां कुछ वस्तुओं को महंगा किया है वहीं आम लोगों को रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों में बड़ी राहत भी दी है। बजट की सबसे अहम राहत की खबर यह है कि जूते, कपड़े, माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से जुड़े उत्पाद और कैंसर की दवाएं सस्ती की गई हैं।

बजट 2026: क्या सस्ता – क्या महंगा

सस्ता हुआ महंगा हुआ
लेदर (चमड़ा) मिनरल्स (खनिज)
कपड़ा स्क्रैप
सिंथेटिक फुटवियर शराब
जूते
चमड़े और कपड़े का निर्यात
माइक्रोवेव ओवन
सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं
सोलर ग्लास
EV बैटरी
एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी सामग्री
विमानों का ईंधन
विदेशी यात्रा से जुड़ी वस्तुएं
बायोगैस मिक्स्ड CNG
कैंसर की 17 दवाएं
शुगर (डायबिटीज) की दवाएं

 

विकसित भारत के लक्ष्य के साथ पेश किए गए इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। वित्त मंत्री ने देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं बजट 2026 में क्या-क्या खास है।

बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं

  • मालगाड़ी के लिए नया कॉरिडोर: पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है।
  • इंफ्रा पर बड़ा खर्च: अगले वित्त वर्ष (2026-27) के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) तय किया गया है। यह पिछले साल के 11.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
  • रेयर अर्थ कॉरिडोर: केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश को भी जोड़ा जाएगा ताकि खनिज संपन्न राज्यों को फायदा मिले।
  • टेक्सटाइल सेक्टर: देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।
  • दवाइयों के क्षेत्र में ‘शक्ति’: 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू होगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान खुलेंगे।
  • चिप मैन्युफैक्चरिंग: भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0 लॉन्च करेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कलपुर्जे बनाने के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

इन 6 बड़े क्षेत्रों पर रहेगा सरकार का फोकस

  • रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग: नए और जरूरी क्षेत्रों में उत्पादन की क्षमता बढ़ाना।
  • पुराने उद्योग: पुराने पड़ चुके औद्योगिक क्षेत्रों को दोबारा जीवित करना।
  • छोटे उद्योग (MSME): छोटे और मध्यम उद्योगों को ग्लोबल चैंपियन बनाना।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़कों, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे को जबरदस्त मजबूती देना।
  • सुरक्षा और स्थिरता: देश में लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • शहरों का विकास: शहरों को व्यापार और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना।

बजट के 3 मुख्य विज

  • रफ्तार: प्रॉडक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास की गति को तेज करना।
  • क्षमता: लोगों की काबिलियत को निखारना ताकि वे देश की तरक्की में भागीदार बनें।
  • सबका साथ: हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके हों।
    अर्थव्यवस्था पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड
  • आत्मनिर्भरता: भारत ने खुद की मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई है, जिससे विदेशों से सामान मंगाने की निर्भरता कम हुई है।
  • ग्रोथ रेट: पिछले सुधारों की वजह से भारत 7% की विकास दर हासिल कर रहा है, जिससे गरीबी कम करने में मदद मिली है।
  • 12 साल का सफर: वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और महंगाई काबू में है।
  • वैश्विक चुनौतियां: दुनिया में ट्रेड और सप्लाई चेन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन भारत ‘विकसित भारत’ की ओर कदम बढ़ाता रहेगा।

अर्थव्यवस्था पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड

  • आत्मनिर्भरता: भारत ने खुद की मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई है, जिससे विदेशों से सामान मंगाने की निर्भरता कम हुई है।
  • ग्रोथ रेट: पिछले सुधारों की वजह से भारत 7% की विकास दर हासिल कर रहा है, जिससे गरीबी कम करने में मदद मिली है।
  • 12 साल का सफर: वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और महंगाई काबू में है।
  • वैश्विक चुनौतियां: दुनिया में ट्रेड और सप्लाई चेन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन भारत ‘विकसित भारत’ की ओर कदम बढ़ाता रहेगा।

1 अप्रैल से इनकम टैक्स एक्ट 2025 होगा लागू

इनकम टैक्स एक्ट 2025, एक अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे। नए नियम और फॉर्म्स जल्द ही जारी किए जाएंगे। फॉर्म्स को इस तरह से बनाया गया है कि एक आम नागरिक बगैर परेशानियों के लिए नियमों का पालन कर सकेगा।

इन्हें भी पढ़े:-