UP IPS Transfer: अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, राजधानी के कमिश्नरेट में नए अफसरों की तैनाती, एक साथ इतने अधिकारी इधर से उधर

Ads

अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, राजधानी के कमिश्नरेट में नए अफसरों की तैनाती, Uttar Pradesh IPS Transfer: Many Districts SP Changed

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 06:28 PM IST

लखनऊः UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई जिलों के एसपी भी शामिल है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक गोपाल कृष्ण चौधरी (आरआर-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से हटाकर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अनिल कुमार सिंह (एसपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है।

UP IPS Transfer: इसके अलावा मोहम्मद मुस्ताक (आरआर-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सोमेंद्र मीणा (आरआर-2017) को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा बनाया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार बाजपेयी (एसपीएस-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें