Uttarakhand Congress New Team: कांग्रेस में बड़ा बदलाव, एक साथ 167 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट /image: IBC24 File
नई दिल्ली। Uttarakhand Congress New Team: कांग्रेस ने गुरूवार को अपनी उत्तराखंड इकाई के संगठन का पुनर्गठन करते हुए 24 उपाध्यक्षों, 36 महासचिवों और 107 सचिवों की नियुक्ति की। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संभावित है। राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।
Uttarakhand Congress New Team पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने गोदावरी थापली को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा 24 नेताओं को उपाध्यक्ष, 36 को महासचिव और 107 नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, सी पी सिंह, लालचंद शर्मा, हिमेश खरकवाल और कई अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है।
Hon'ble Congress President has approved the proposal for the appointment of Treasurer, Vice Presidents, General Secretaries and Secretaries of Uttarakhand Pradesh Congress Committee, as enclosed, with immediate effect. pic.twitter.com/cME2E4tom3
— AICC Communications (@AICCMedia) August 6, 2026
ये भी पढ़ें