Neck pain relief home remedies: गर्दन के दर्द की वजह से नहीं होना पड़ेगा परेशान, इन घरेलू उपायों को इस्तेमाल कर तुरंत पाएं राहत

You will not have to worry due to neck pain, get instant relief by using these home remedies

Neck pain relief home remedies: गर्दन के दर्द की वजह से नहीं होना पड़ेगा परेशान, इन घरेलू उपायों को इस्तेमाल कर तुरंत पाएं राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 02:16 pm IST
Published Date: October 8, 2022 7:40 pm IST

neck pain relief home remedies: गर्दन में दर्द इन दिनों आम बात है। गलत तरीके से बैठना या आसन करना या कंप्यूटर, लैपटॉप का पूरे दिन इस्तेमाल करने की वजह से गर्दन में दर्द होने लगता है। इन दिनों अधिकतर लोग इस परेशानी से गुजर रहे है। कभी कभी हम इस परेशानी को मामूली समझ कर नजर अंदाज कर देते है। ऐसे में वह परेशानी वक़्त के साथ-साथ गंभीर हो जाती है। ऐसे में हमे वक़्त रहते इसे ठीक करने की जरुरत है। अगर आप भी गर्दन में दर्द के कारण परेशान हैं, तो गर्दन दर्द के लिए ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिससे जल्द ही आपको राहत मिल सकेगा।

यह भी पढ़े: भारत में दूसरे फीफा टूर्नामेंट में भी सफलता दोहराने होने की उम्मीद : फीफा टूर्नामेंट निदेशक यार्जा

2 सेब का सिरका ; नैपकिन को सेब के सिरके में अच्छे से भिगोएं और गर्दन में जिस हिस्से में दर्द है। वहां पर रखें।इस नैपकिन को एक घंटा गर्दन पर रखा रहने दें। इसे दिन में दो बार प्रयोग किया जा सकता है। गर्दन दर्द के उपाय में सेब के सिरके को एक बेहतरीन घरेलू उपचार कहा जा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, सेब का सिरका जोड़ों का दर्द कम कर सकता है। इसके साथ ही यह गठिया की स्थिति में भी सुधार कर सकता है। इसी प्रकार से यह गर्दन दर्द से भी छुटकारा दिला सकता है। फिलहाल, इस पर और शोध करने की आवश्यकता है, ताकि पता चल सके कि यह गर्दन के दर्द से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।

अदरक और शहद : गर्दन दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक को शहद में मिलाकर सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

हीट पैक; अगर आप प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए हीट पैक लगाकर रखेंगे तो इससे भी दर्द से आराम मिलेगा। ऐसा करने से दर्द कम होता है साथ ही मसल्स भी रिलैक्स होती हैं।

टेनिस बॉल मसाज: रिसर्चगेट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में एक बढ़िया उपाय सुझाया गया है। एक टेनिस बॉल लें और अपनी गर्दन की अलग-अलग तरीकों से मालिश करना शुरू करें। दर्द वाली जगह पर 20-30 सेकंड के लिए दबाएं और फिर छोड़ दें। फिर से मालिश करना शुरू करें। एक टेनिस बॉल आपके कोमल ऊतकों को आराम देती है और मांसपेशियों को मुक्त करती है। इससे दर्द कुछ हद तक कम होता है और आराम मिलता है।

गर्दन को स्ट्रेच करें: गर्दन के सामने वाले हिस्से को स्ट्रेच करने के लिए धीरे-धीरे ठुड्डी को छाती से नीचे लाएं और 15 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। फिर अपने सिर को वापस प्रारंभिक स्थिति में लाएं। इसके बाद सिर को पीछे की ओर झुकाएं और 15 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। व्यायाम को दोनों स्थितियों में 10 बार दोहराएं।

गर्दन की बर्फ से सिकाई करें: गर्दन के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए दिन में कई बार पांच मिनट तक बर्फ से सिकाई करें। गर्दन दर्द से निजात पाने के लिए गर्म पानी से नहाएं या फिर दर्द वाली जगह हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें। आपको दर्द में राहत मिल सकती है।

इन बातों का भी रखें ख्याल:

काम करने के लिए हमेशा टेबल और चेयर का इस्तेमाल करें। बेड पर बैठ कर काम करने से बचें।
लैपटॉप व आंखों का लेवल 90 डिग्री पर होना चाहिए।
लंबे सयम तक काम करने के लिये लैपटॉप के बजाय डेशबोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।
हर 40 मिनट के बाद वॉक करें।
रात को सोने के लिए पतला और हल्का तकिया इस्तेमाल करें।


लेखक के बारे में