ZIM vs SL Match Score Card: जिम्बाब्वे का जलवा बरक़रार.. ऑस्ट्रेलिया के बाद अब मेजबान श्रीलंका पर दर्ज की सनसनीखेज जीत, देखें पूरा स्कोरकार्ड
zimbabwe won against sri lanka: टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, बेनेट और रजा की शानदार पारियां।
zimbabwe won against sri lanka || Image- ESPN Cricket
- जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी बड़ी जीत
- श्रीलंका 179 रन ही बना सका
- बेनेट और रजा ने दिलाई जीत
कोलम्बो: टी-20 क्रिकेट विश्वकप का लीग चरण अब अपने आखिरी दौर पर है। अब इस चरण में औपचारिकताएं ही बाकी है। सुपर-8 चरण के लिए टीमें तय हो चुकी है, लेकिन इस चरण के आखिरी दौर में भी ज़िम्बाब्वे का जलवा बरक़रार है। (zimbabwe won against sri lanka) पहले ऑस्ट्रेलिया को पीटने वाले ज़िम्बाब्वे ने अब मेजबान और विश्वकप की सबसे बड़ी दावेदार टीम श्रीलंका को भी रौंद दिया है। कोलम्बो के स्टेडियम में खेले गए इस औपचारिक मुकाबले ज़िम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है।
पिछले मैच के शतकवीर रहे निशंका ने इस मुकाबले में भी पारी को सम्भाला और 62 रनों का योगदान दिया। इसी तरह रत्ननायके ने भी 44 रनों की पारी खेली। इस तरह मेजबान टीम ने ज़िम्बाब्वे के सामने 20 ओवरों में 179 रनों का लक्ष्य रखा था।
वही दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे ने शानदार खेल दिखाया। (zimbabwe won against sri lanka) सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 63 रन जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रनों की पारी खेलते हुए टीम के जीत का रास्ता तय किया।
Zimbabwe remain unbeaten in the 2026 #T20WorldCup group stages with a brilliant victory over Sri Lanka 👏
📝: https://t.co/OdciG6vamS pic.twitter.com/ohy0w4Z2FZ
— ICC (@ICC) February 19, 2026
यहाँ Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड
इन्हें भी पढ़ें: –
- चंद्रपुर महापौर चुनाव में हार की जांच के लिए समिति का गठन करेगी कांग्रेस
- एआई की चुनौतियों के बीच आईटी प्रतिभा को बेहतर बनाने का काम कर रही सरकार : वैष्णव
- एआई ‘तीव्र प्रगति’ का युग ला रही : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
- बलिया में दो लोगों की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास
- शिवम दुबे: टी20 विश्व कप में भारत का खामोश योद्धा

Facebook


