Khargone Students Viral Video: ‘कहां है वो…’, क्लासरूम में छात्रों ने मिलकर बनाई गाली-गलौंच वाली रील, ये बड़ी बात आई सामने, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Khargone Students Viral Video: खरगोन जिले के एक सरकारी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज परिसर और क्लासरूम के अंदर बनाई गई एक आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
college video/ image soruce: IBC24
- सरकारी कॉलेज में रीलबाजों का कब्जा
- क्लासरूम में रील बनाकर किया वायरल
- रील में है गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग
खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक सरकारी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज परिसर और क्लासरूम के अंदर बनाई गई एक आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस रील में गाली-गलौज और अपशब्दों का खुलेआम इस्तेमाल किया गया था, जिससे कॉलेज की गरिमा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए। मामला सामने आते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की गई।

Khargone Government College Reel: यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राओं ने कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों के साथ मिलकर क्लासरूम के भीतर रील बनाई थी। बताया जा रहा है कि रील बनाने के दौरान न केवल कॉलेज के नियमों की अनदेखी की गई, बल्कि शैक्षणिक माहौल को भी पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। रील में इस्तेमाल की गई भाषा और हाव-भाव को लेकर छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
viral reel Madhya Pradesh: रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल
यह रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते ही कॉलेज की छवि को नुकसान पहुंचाने लगी। कई लोगों ने इसे लेकर कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। कॉलेज प्रशासन ने संबंधित छात्राओं को तलब कर उनसे पूछताछ की और यह भी पता लगाया कि बाहरी युवक कॉलेज परिसर में कैसे और किस अनुमति से प्रवेश कर पाए।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में भी कुछ हद तक लापरवाही बरती गई थी, जिसका फायदा उठाकर बाहरी युवक परिसर में प्रवेश कर गए। प्रशासन ने इस मामले को अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए संबंधित छात्राओं को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद छात्राओं को बुलाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद संबंधित छात्राओं ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में इस तरह की हरकत न करने और कॉलेज के नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले को चेतावनी देकर समाप्त किया है, लेकिन दोबारा ऐसी घटना होने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- T-20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, सरकार ने जारी किया फरमान
- Rohit Shetty House Firing : राउंड फायरिंग और बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम देने की चेतावनी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब ये मशहूर प्रोड्यूसर
- Rohit Shetty House Firing Case: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का सनसनीखेज मामला! पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग घेरे में..!

Facebook


