Union Budget 2026: लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्रालय के बाहर ‘बजट टैबलेट’ के साथ दिया पोज़

Ads

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया। वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करेंगी।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 09:35 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 09:46 AM IST

Union Budget 2026, image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • निर्मला सीतारमण पहुंचीं राष्ट्रपति भवन
  • वित्त मंत्री सीतारमण तमिलनाडु की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचीं
  • वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़

नईदिल्ली: एक फरवरी यानि देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला दिन आज को माना जाता है। (Union Budget 2026) क्योंकि आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट से जहां टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है। वहीं मिडिल क्लास से लेकर गांव-किसान की नजरें भी सरकार के इस बजट पर टिकी हैं। निवेशक इस बात पर नजर लगाए हैं कि सरकार ग्रोथ और वित्तीय संतुलन के बीच कैसा तालमेल बैठाती है।

आपको बता दें कि यह बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब एक तरफ देश की घरेलू मांग मजबूत बताई जा रही है। दूसरी तरफ दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। (Union Budget 2026)  अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी तस्वीर

बजट से ठीक पहले संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी तस्वीर रखी है। (Union Budget 2026)  वर्किंग-एज आबादी का फायदा मिल रहा है, लेकिन हेल्थ और रोजगार की बड़ी चुनौती भी सामने है। आगामी वित्त वर्ष में 6.8% से 7.2% ग्रोथ का अनुमान है। घरेलू मांग मजबूत हुई है। फिलहाल, हर वर्ग जानना चाहता है कि क्या बजट 2026 में टैक्स स्लैब में बदलाव होगा? क्या रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फिर जोर रहेगा? या ग्रामीण खर्च बढ़ाने वाला होगा?

निर्मला सीतारमण पहुंचीं राष्ट्रपति भवन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच गईं हैं। (Union Budget 2026)  वे यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और बजट के बारे में जानकारी देंगी। उसके बाद वित्त मंत्री संसद आएंगी। संसद में 11 बजे बजट भाषण शुरू होगा।

तमिलनाडु की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रिकॉर्ड नौवें बजट के लिए एक शानदार कांजीवरम साड़ी चुनी है। (Union Budget 2026)  यह साड़ी तमिलनाडु की है, जहां कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और जहां बीजेपी लंबे समय से सफलता पाने की कोशिश कर रही है।

वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़

निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया। वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

2026 Budget: थोड़ी देर में बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल टैबलेट को दिखाया। इसी टैबलेट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के आय-व्यय और आर्थिक रोडमैप से जुड़े सभी दस्तावेज शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन से निकलने के बाद वित्त मंत्री संसद पहुंचीं, जहां सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार से जुड़ी दिशा तय करेगा।

ये भी पढ़ें