8th Pay Commission News: सरकार की बड़ी तैयारी शुरू! कंसल्टेंट की नियुक्ति से खुलेगा अगला रास्ता, नई गाइडलाइंस से कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट की नियुक्ति को लेकर नई व्यवस्था की गई है। पदों को उम्मीदवारों के अनुभव के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। कुल 23 कंसल्टेंट पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि आयोग ने इन पदों पर भर्ती से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है।
(8th Pay Commission News/ Image Credit: AI-generated)
- तीन कैटेगरी: सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल।
- कुल पद: अधिकतम 23 कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएंगे।
- उम्र सीमा: कैटेगरी के अनुसार 32 से 45 साल तक।
नई दिल्ली: 8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कंसल्टेंट (8th Pay Commission News) की नियुक्ति के लिए नए नियम जारी किए हैं। आयोग ने एक ऑफिस मेमोरेंडम के जरिए कंसल्टेंट के पदों, योग्यता, अनुभव और उम्र से जुड़ी जानकारी साझा की है। इन पदों को को तीन कैटेगरी सीनियर, कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल में बांटा गया है। यह भर्ती आयोग में स्टाफ की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है। इसका केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी या पेंशन में बदलाव से कोई सीधा संबंध नहीं है।
तीन कैटेगरी में होगी नियुक्ति
नई व्यवस्था के तहत सीनियर कंसल्टेंट (8th Pay Commission News) के लिए कम से कम 10 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए। इस कैटेगरी में अधिकतम दो लोगों की नियुक्ति होगी। वहीं, कंसल्टेंट पद के लिए कम से कम छह साल का अनुभव और अधिकतम 40 साल की उम्र तय की गई है। इस श्रेणी में अधिकतम पांच लोगों को रखा जाएगा। पहले सीनियर कंसल्टेंट के पांच पद थे जिन्हें घटाकर दो कर दिया गया है।
यंग प्रोफेशनल के लिए ज्यादा मौके
तीसरी कैटेगरी यंग प्रोफेशनल की है। इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए और उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस श्रेणी में अधिकतम 16 लोगों की नियुक्ति की जा सकती है। पहले यंग प्रोफेशनल के लिए अधिकतम संख्या 10 थी। तीनों कैटेगरी में उम्र और अनुभव की गणना के लिए 1 अगस्त 2026 को कट-ऑफ तारीख माना जाएगा।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
आवेदन के लिए HR, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री या MBA करने वाले उम्मीदवार योग्य हैं। LL.B डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें लीगल रिसर्च या कोर्ट और ट्रिब्यूनल से जुड़े मामलों का अनुभव हो। इसके अलावा IT, डेटा एनालिसिस और डेटा विजुअलाइजेशन में अनुभव रखने वाले B.Tech और M.Tech उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। रिसर्च, डेटा जुटाने और नोट तैयार करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।
कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें
सभी चुने गए कंसल्टेंट्स को फुल टाइम (8th Pay Commission News) काम करना होगा। नियुक्ति के दौरान वे किसी अन्य संस्थान या असाइनमेंट से जुड़े नहीं रह सकते। यह पूरी नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। आयोग को जरूरत के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का अधिकार होगा। उम्मीदवारों के लिए Excel या Spreadsheet और प्रेजेंटेशन तैयार करने का अनुभव भी जरूरी बताया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Raksha Bandhan Gift for Asha Anganwadi Workers: आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन की सौगात, बीजेपी सरकार ने किया मानदेय बढ़ाने का ऐलान, खुद सीएम ने दी जानकारी
- Tecno Pova 8 Pro Launched: Tecno ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G! Alive Matrix डिस्प्ले समेत तगड़े फीचर्स की भरमार, कीमत जानकर कहेंगे- इतना सस्ता?
- Reduce Officers Strength Proposal: राज्य में घटाई जाएगी IAS, IPS और IFS अफसरों की संख्या!.. सीएम ने कहा- ‘काम करने वाले लोग चाहिए, अधिकारियों की पूरी फ़ौज नहीं’..

Facebook


