(8th Pay Commission/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: 8th Pay Commission: अगर आप 8वें वेतन आयोग के साथ (8th Pay Commission) काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। आयोग ने कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों से जुड़े महत्वपूर्ण कामों में योगदान देने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
8वें वेतन आयोग ने कुल 20 पदों के लिए वैकेंसी (8th Pay Commission Vacancy) जारी की है। इनमें सीनियर कंसल्टेंट के 5 पद, कंसल्टेंट के 5 पद और यंग प्रोफेशनल के 10 पद शामिल हैं। सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष और कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं कंसल्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है और उम्मीदवार के पास कम से कम 6 साल का अनुभव होना चाहिए। यंग प्रोफेशनल पद के लिए 32 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स (HR) या इंडस्ट्रियल रिलेशन (IR) में मास्टर डिग्री या MBA की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा एलएलबी (LLB) डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हों और उन्हें सर्विस मामलों व कानूनी रिसर्च का अनुभव हो। उम्मीदवारों को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार करने की अच्छी जानकारी होना भी जरूरी है।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन पैकेज (8th Pay Commission Salary) दिया जाएगा। सीनियर कंसल्टेंट को फुल टाइम के लिए 1.80 लाख रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। कंसल्टेंट पद पर 1.90 लाख रुपये प्रति माह और यंग प्रोफेशनल पद पर 90 हजार रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। नियुक्ति शुरुआत में एक साल या आयोग के कार्यकाल तक के लिए होगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
| पद का नाम | फुल-टाइम | पार्ट टाइम (12 दिन/महीना) | पार्ट टाइम (6 दिन/महीना) |
| सीनियर कंसल्टेंट | ₹ 1,80,000 | ₹ 90,000 | ₹ 45,000 |
| कंसल्टेंट | ₹ 1,90,000 | ₹ 60,000 | ₹ 30,000 |
| यंग प्रोफेशनल | ₹ 90,000 | ₹ 45,000 | ₹ 22,500 |
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि हार्ड कॉपी, डाक या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को नौकरी का ऑफर ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।