अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही का मुनाफा मामूली बढ़कर 723 करोड़ रुपये पर

Ads

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही का मुनाफा मामूली बढ़कर 723 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 06:00 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.3 प्रतिशत बढ़कर 723 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 714 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एईएसएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी आय बढ़कर 7,588.08 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 6,596.39 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,392.75 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 921.69 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय भी बढ़कर 28,325.16 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 24,446.55 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश रमण

रमण