Arijit Singh Latest Video: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने भी प. बंगाल चुनाव के लिए डाला वोट.. मीडिया के साथ किया हंसी-मजाक भी, देखें वीडियो

Ads

Arijit Singh Casts His Vote in the West Bengal Elections: अरिजीत सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मतदान किया, पहले चरण में करीब 79 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 06:44 PM IST

Arijit Singh Casts His Vote in the West Bengal Elections || Image- Abir Ghoshal twitter

HIGHLIGHTS
  • अरिजीत सिंह ने अपने गृह जिले में मतदान किया
  • पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान
  • तमिलनाडु में भी करीब 70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। बताया जा रहा है कि, बंगाल में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है, जो करीब 90% तक जा पहुँचा है। आज पूरे दिन मतदान केंद्रों में आम लोगों के साथ सेलेब्रिटीज की भीड़ नजर आई। (Arijit Singh Casts His Vote in the West Bengal Elections) सभी मतदान करने पहुंचे थे। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर पार्श्वगायक अरिजीत सिंह का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर अपने परिजनों के साथ मतदान करने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए भी दिखाई पड़ रहे है।

तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज

मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात व महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत जारी मतदान में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया। यहां 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है।

142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, (Arijit Singh Casts His Vote in the West Bengal Elections) अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।

इसके अलावा, गुजरात के उखेर में हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.66 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के राघोली में हो रहे उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

4 मई को नतीजे आएंगे सामने

गुजरात के उखेर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.14 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज की गई। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में 31.91 प्रतिशत मत पड़े। महाराष्ट्र के राघोली उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 29.67 प्रतिशत तक मतदान हुआ। महाराष्ट्र के बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुप्रिया पवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, 4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Q1. अरिजीत सिंह ने कहाँ मतदान किया?

अरिजीत सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में मतदान किया।

Q2. पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत कितना रहा?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल में लगभग 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Q3. तमिलनाडु में मतदान स्थिति क्या रही?

तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।