अडाणी पोर्ट्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये पर

Ads

अडाणी पोर्ट्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 8, 2023 / 03:08 PM IST,
    Updated On - August 8, 2023 / 03:08 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 80 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,119.38 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,177.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) की कुल आय जून, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 6,631.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,526.19 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च घटकर आलोच्य तिमाही में कम होकर 4,065.24 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,438.32 करोड़ रुपये था।

भाषा

रमण अजय

अजय